Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तराखंड: राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर - Goonj Kesari

उत्तराखंड: राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर

रोजगार की तलाश कर रहे बेरोज़गार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनेहरा अवसर निकला है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दो भर्तियों का विज्ञापन जारी किया है।

राज्य लोक सेवा आयोग ने व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, और 9 फरवरी का आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रूपए और एससी, एसटी को 82.30 रूपए और शारीरिक दिव्यांक को 22.30 रूपए शुल्क देना होगा। आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में कराएगा। 24 जनवरी को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती परीक्षा के लिए देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार को केंद्र बनाया जाएगा।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगताओं मामले विभाग में राज्य उपभोग्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्य्क्ष, सदस्य, जिला उपभोग्ता परितोष आयोग के अध्य्क्ष सदस्य मिलाकर कुल 13 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जिसके आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है साथ ही 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकते है। वहीं आवेदन के लिए 300 रूपए शुल्क देना होगा।

दोनों ही भर्ती संबंधी पूरी जानकारी दोनों आयोगों की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी वेबसाइट पर जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *