Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला - Goonj Kesari

राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को असलेहाल चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तेजस्वी राणा ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजनीतिक संवाद में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी भी नेता के प्रति अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।
19 रायपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल सक्सेना ने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और सम्मानजनक राजनीतिक संवाद के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध विचारों के स्तर पर होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणी के जरिए।
जिला अध्यक्ष तेजस्वी राणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अमर्यादित राजनीतिक भाषा का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *