देहरादून के दून अस्पताल में युवती से अश्लील हरकत, आरोपी सफाईकर्मी हुआ निलंबित

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में दवा वितरण काउंटर पर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि उपनल के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारी ने दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी युवती से छेड़छाड़ कर दी।

युवती और वहां मौजूद तीमारदारों ने आरोपित कर्मचारी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए हैं।

घटना गुरुवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे की है। ओपीडी के अंदर वाली डिस्पेंसरी में दवा लेने के लिए लंबी कतार लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी महिलाओं की लाइन में पहुंच गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा।

युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद तीमारदारों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवती ने भी उसे लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस दौरान किसी की नजर आरोपित की पेंट पर पड़ी तो उसकी जिब खुली देख लोगों का पारा चढ़ गया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

बाद में सुरक्षाकर्मी उसे गार्ड रूम की ओर ले गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से निकल गया। हालांकि युवती ने अस्पताल प्रशासन को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, फिर भी प्रशासन ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *