Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
असम के जोरहाट में विमान हादसा, वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश - Goonj Kesari

असम के जोरहाट में विमान हादसा, वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

देश: भारतीय वायु सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया है. वायुसेना के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. घटनास्थल पर बचाव का काम जारी है. इस मामले में वायुसेना की तरफ से कहा गया है कि उन्हें और जानकारी का इंतजार है.

यह एयरक्राफ्ट AN-31 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था.IAF ने कहा कि घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है. जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है. ये असम और इस पूरे क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है.

Aircraft

An-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. इसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर करती है. इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल खासकर भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे मुश्किल इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *