प्रेमनगर में अतिक्रमण पर फूटा गुस्सा: एडवोकेट आकाश यादव ने डीएम से की सीधी शिकायत, व्हाट्सएप पर भेजे फोटो साक्ष्य

प्रेमनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता आकाश यादव ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में सड़क किनारे और नालों के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण से आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए एडवोकेट आकाश यादव ने जिलाधिकारी डीएम देहरादून से फोन पर सीधी वार्ता कर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।आकाश यादव ने मौके की तस्वीरें और विस्तृत शिकायत जिलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजते हुए बताया कि प्रेमनगर में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है आम नागरिकों की आवाजाही बाधित हो रही है और भविष्य में सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक भूमि, नालों और सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण पर रोक नहीं लगी तो प्रेमनगर में जाम, जलभराव और दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।एडवोकेट आकाश यादव की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय बताते हुए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन प्रेमनगर के इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *