लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की देहरादून जिला कार्यकारिणी का गठन आज; नवलेश साह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग थामेंगे पार्टी का दामन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) आज, दिनांक 17 मई 2026, रविवार को देहरादून जिले की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन करने जा रही है। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक विस्तार के साथ ही आज जिले के नए जिलाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम झाझरा स्थित ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के समीप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आज का यह कार्यक्रम लोजपा के जमीनी विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में नवलेश साह उर्फ (रोहित) के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता लोक जनशक्ति पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से देहरादून जिले में पार्टी को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *