दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में होंगे शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो मई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। यहां वो डोईवाला के कुआंवाला में बीजेपी पदाधिकारियों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें पार्टी को लेकर मंथन होगा। वहीं 3 मई को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी

कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की नब्ज़ टटोलेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Also read this news: बहादराबाद में युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *