दून अस्पताल में नया फरमान जारी जींस टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे कर्मचारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित दून अस्पताल अक्सर मरीजों के इलाज से ज्यादा चर्चा में लड़ाई झगड़े के कारण बना रहता है। इसी बीच दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान जींस शर्ट पहनने को लेकर भी सवाल उठे हैं। कैंसर रोग विभाग के एचओडी ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय आदेश जारी कर ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान जींस शर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि कुछ डॉक्टर और स्टाफ जींस शर्ट पहनकर ड्यूटी पर आ रहे हैं जो कार्यालय के मानकों के अनुरूप नहीं है। विभाग ने फॉर्मल ड्रेस ,एप्रेन और आईकार्ड अनिवार्य करने के साथ आदेश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।हाजिरी को लेकर भी सख्ती बरती गई है।

बताते चलें दून अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सुविधा और निजता को लेकर अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत अस्पताल के सभी 13 लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ओटी, आईसीयू वार्ड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बिना अनुमति वीडियो बनाने पर रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *