Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मनमोहन शर्मा बने बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, कई सामाजिक संगठनों ने भी सौंपी अहम जिम्मेदारियां - Goonj Kesari

मनमोहन शर्मा बने बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, कई सामाजिक संगठनों ने भी सौंपी अहम जिम्मेदारियां

देहरादून में आयोजित दायित्व समारोह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जनसेवक एवं गो-सेवक मनमोहन शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मदास महाराज, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज एवं राष्ट्रीय महासचिव रवि शर्मा ने मनमोहन शर्मा को बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत, उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसी अवसर पर मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश ने मनमोहन शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, जबकि स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू भट्ट ने उन्हें संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं ग्लोबल वार्मिंग ट्रस्ट उत्तराखंड में भी विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने सभी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ सेवा, समाज सेवा और जनजागरण के कार्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए गौ रक्षा सेवा के संस्थापक धर्मदास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में गौ सेवा का अभियान और अधिक व्यापक होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस दिशा में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद महाराज ने अपने संबोधन में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा कि मनमोहन शर्मा निस्वार्थ भाव से समाज और गौ सेवा में जुटे हैं तथा उनके नेतृत्व में जनमानस में नई जागरूकता आएगी।

राष्ट्रीय महासचिव रवि शर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर गौ सेवा के लिए जनजागरण अभियान चलाने और प्रतिदिन गौ माता के लिए एक रोटी निकालने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, योगेंद्र शंकर, मोनिका, नीलम शर्मा, योगेंद्र खंडूजा, सुनील, रामप्रसाद उपाध्याय, सुधीर वर्मा, अनिल वर्मा, सावित्री शर्मा, बाला शर्मा, गोमती, धीरज, परवीन, प्रदीप सहित अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *