Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
द इंडियन एकेडमी में मादक पदार्थों पर जागरूकता कार्यशाला

द इंडियन एकेडमी में मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यशाला

7 सितंबर को केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा द इंडियन एकेडमी, नेहरूग्राम, देहरादून में विद्यार्थियों के लिए मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उससे बचाव विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर श्री राकेश जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके दुष्प्रभावों तथा नशे की लत से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के प्रलोभन से बचने, साथियों के दबाव का दृढ़ता से सामना करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका इंस्पेक्टर श्री राकेश जी द्वारा उचित रूप से समाधान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें सजग, जिम्मेदार एवं स्वस्थ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *