हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही धूम धाम से शिव सेना मुख्यालय में 80व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। गौरव कुमार ने अपने संबोधन में देश के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस महान पर्व पर समस्त आये हुए जनमानस को शिव सेना परिवार ने बधाई दी।
छोटे छोटे स्कूली बच्चो द्वारा देशभक्ति के सुंदर गीत, मनमोहक नृत्य एवं मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस कि प्रस्तुति करी । शिव सेना सचिव विकास मल्होत्रा ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान एवं फल वितरित किए गये।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, पंकज तायल, अरविंद शर्मा ,विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी , वासु परविंदा, अमित डिमरी , कविता आहूजा, गौरव कलोनी, किशन गोपाल सिंघल, अभिनव बेदी, गोकुल परविंदा , मोहम्मद फरीद, इक्विन्द्र सिंह, अक्षय शर्मा ,आदि मौजूद रहे।