हिंदू एकता परिषद रूद्रदल द्वारा देहरादून के चंद्रनगर क्षेत्र में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कार और समाज सेवा से जोड़ते हुए उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाना रहा। उपस्थित युवाओं ने एकजुट होकर प्रदेश को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय maha mantri पंकज गुजराल ने कहा कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज से नशे जैसी बुराइयों का समूल नाश संभव है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत ने धर्म और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया।
नीरज रस्तोगी ने संगठन की जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू एकता परिषद रूद्रदल लगातार समाज जागरण और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यरत है। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू ठाकुर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
धार्मिक उल्लास, सामाजिक चेतना और राष्ट्रहित के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि युवा वर्ग अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की मजबूत शक्ति बनकर उभर रहा है