अंतिम सम्मान सेवा ट्रस्ट का गठन, जरूरतमंदों को मिलेगी सम्मानजनक अंतिम विदाई

समाज के जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को सम्मानजनक अंतिम विदाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘अंतिम सम्मान सेवा ट्रस्ट’ का गठन किया गया है। इस ट्रस्ट की स्थापना महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष मधु गुप्ता की पहल पर की गई है। ट्रस्ट का मुख्य कार्यालय जाखन स्थित 9/1 आनंद विहार निकट स्कॉलर होम रहेगा तथा जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेगा।

महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ट्रस्ट सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए भी कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी जनहित से जुड़े निर्णय लेते हुए समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करेगी। ट्रस्ट का संकल्प है कि “हर अंतिम यात्रा को गरिमा और सम्मान के साथ विदाई” मिले, ताकि कोई भी परिवार कठिन समय में स्वयं को अकेला महसूस न करे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *