Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, 33 भेड़-बकरियां मरीं

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

देहरादून जिले के डोईवाला स्थित कुड़कावाला बस्ती में देर रात आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया. कुत्तों के एक झुंड ने पशुपालक की बाड़ में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया. इस हमले में 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. इससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

बताया जा रहा है कि पशुपालक जॉनी के पास लगभग 90 भेड़-बकरियां हैं. देर रात अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े पर हमला कर दिया. कुत्तों के भौंकने और हमले से सभी पशु बुरी तरह सहम गए और डर के मारे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए.

भगदड़ और दम घुटने से मौके पर ही 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए.

डॉ पूजा पांडे ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बचे हुए पशु अभी भी डरे हुए हैं. उन्हें उपचार दिया जा रहा है. वहीं पीड़ित पशुपालक जॉनी ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने और हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *