उत्तराखंड के देहरादून में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से 3 यात्रियों की मौत की खबर है। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामले में जानकारी सामने आई है कि एचआरटीसी की बस विकासनगर में क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
एचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से निकली थी। यह बस पहले नेहवा पहुंची। इसके बाद मीनस-क्वानू-हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। इस बस में तीस से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस अचानक लहराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष के होने की बात सामने आई है।