Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर - Goonj Kesari

ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री के लिए प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर ने इस बार नया कारनामा किया है. सुनील उत्तराखंड स्थित संत नगरी ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोए दिखे. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- ‘तारे जमीन पर.’ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स उस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

पिछले महीने ही ऐसी बातें वायरल हुई थी कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सुनील ग्रोवर प्रति एपिसोड 25 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं. अब सुनील ग्रोवर ने ऋषिकेश में बेघर और फुटपाथ पर सोने वालों के साथ फुटपाथ पर रात गुजारकर खुद को फिर चर्चा में ला दिया है.

ऋषिकेश में जिस जगह सुनील ग्रोवर चादर बिछाकर सोते दिखे वो त्रिवेणी घाट का इलाका बताया जा रहा है. अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर का ये रूप देखकर उनके प्रशंसक चौंक गए. उन्होंने जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया तो यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आने लगे.

सुनील ग्रोवर हमेशा ही अपने प्रशंसकों को चौंकाते रहे हैं. कभी वो किसी प्रेस वाले के यहां कपड़े इस्त्री करते दिख जाते हैं तो कभी प्याज बेचते उनका वीडियो वायरल होता है. कभी चाय की दुकान पर चाय छानते दिखते हैं तो कभी गन्ने का जूस निकालते उनकी तस्वीरें लोगों को गुदगुदाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *