Badrinath Dham में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन को अब लेना होगा टोकन

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सहूलियत को देखते हुए पर्यटन विभाग ने दूसरे दिन दर्शन के लिए स्लाट सिस्टम लागू कर दिया है। यात्रियों को पांच काउंटरों से दर्शन के लिए टोकन दिया जा रहा है। ये काउंटर सुबह चार से रात्रि नौ बजे तक खुले रहते हैं।बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सहूलियत को देखते हुए पर्यटन विभाग ने दूसरे दिन दर्शन के लिए स्लाट सिस्टम लागू कर दिया है। यात्रियों को पांच काउंटरों से दर्शन के लिए टोकन दिया जा रहा है। ये काउंटर सुबह चार से रात्रि नौ बजे तक खुले रहते हैं।

कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम के चलते पुलिस अब नंदप्रयाग, जोशीमठ, जोगीधारा, चमोली, चाडा सहित अन्य जगहों पर वाहनों की निरंतर आवाजाही कराई जा रही है। इससे जाम की समस्या पर काबू पाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस ने गोपेश्वर नगर सहित अन्य यात्रा पड़ावों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया। गोपेश्वर के हल्दापानी, जीरो बैंड सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को स्टेडियम में खड़ा करने को कहा गया है।

रुद्रप्रयाग: साध्वी उमा भारती ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और जन कल्याण एवं देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती सोमवार की दोपहर हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा केदार सभा ने उनका स्वागत किया।

मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *