ARTO कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी, वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. विजिलेंस की टीम गुरुवार को छापेमारी के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंची. जहां विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक एआरटीओ को ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ARTO कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार एआरटीओ के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपए लिए और केवल चार हजार की ही रसीद काटी. विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

वरिष्ठ सहायक को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कर्मचारी महेंद्र पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी लेने का आरोप हैं. विजिलेंस की टीम आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी पहुंचकर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है महेंद्र के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *