मोबाइल को लेकर नाराज़ किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, गौला पुल से नदी में कूदा

हल्द्वानी में गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बरामद कर लिया. मृतक की पहचान मोतीनगर निवासी 12वीं के छात्र के रूप में हुई है. रविवार शाम से देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान अंधेरा होने के कारण सफल नहीं हो सका था. सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है.

हल्द्वानी के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया. इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोर ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से तलाश शुरू की गई. बाद में एसडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हुई और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी.

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कई घंटों की तलाश के बाद नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया गया. मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित मोतीनगर, हाथीखाल निवासी किशोर के रूप में हुई, जो कक्षा 12 का छात्र था. बताया जा रहा है कि किशोर को मोबाइल चलाने के लिए परिजनों ने फटकार लगाई थी, जिससे वह नाराज हो गया था और खौफनाक कदम उठा लिया. रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ और पुलिस के कई जवानों ने हिस्सा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *