सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

ग्राम मिठ्ठी बेड़ी, परगना पछवादून स्थित सरकारी भूमि से कथित अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता आकाश यादव ने जिलाधिकारी देहरादून को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले में पूर्व में पारित आदेशों और गठित संयुक्त जांच समिति के निर्देशों के बावजूद मौके से अतिक्रमण न हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम मिठ्ठी बेड़ी में खाता संख्या-258, खसरा संख्या-23 की करीब 0.2910 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में संबंधित श्रेणी में दर्ज है। आवेदक का आरोप है कि उक्त भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में पूर्व में राजस्व स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है। विशेष रूप से भूमि/अतिक्रमण के संबंध में धारा 122-बी के अंतर्गत बेदखली की कार्रवाई भी पूर्व में की गई थी तथा संबंधित अतिक्रमणकारियों की बेदखली हो चुकी थी।

आवेदक के मुताबिक इसके बावजूद मौके पर दोबारा अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण किए जाने से राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि का वास्तविक कब्जा एवं उपयोग प्रभावित हो रहा है। मामले में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से उप जिलाधिकारी (सदर), देहरादून की अध्यक्षता में संयुक्त जांच समिति गठित कर भूमि का निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटाने के संबंध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आदेश के बावजूद अब तक मौके से प्रभावी रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदक का कहना है कि पूर्व में कई प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी मामला लंबित रहने से कथित अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ रहे हैं और सरकारी/राजस्व भूमि की स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है।

अधिवक्ता आकाश यादव ने जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर मौके से कथित अतिक्रमण हटवाने तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने 24 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *