टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत किशन गिरि महाराज के जन्मोत्सव पर 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर व हेल्थ मेले का आयोजन

टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 किशन गिरि महाराज जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 जून 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर और हेल्थ एंड वेल्थ मेले का आयोजन मिशन स्कूल पलटन बाजार में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है।

जिसको लेकर आज व्यापार मंडल के मुख्यालय में एक बैठक दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन की गरिमामय उपस्थिति एवं पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। जिसमें इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदाता पहुंचे एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैक्स हॉस्पिटल द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लाभ मिल सके उस पर विस्तार से चर्चा कर रूप रेखा तैयार की गई।

इस मेले में फ्री ब्लड टेस्ट और कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित जांचें फ्री में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *