Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
32 साल की उम्र में एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने ली आखिरी सांस - Goonj Kesari

32 साल की उम्र में एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने ली आखिरी सांस

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. उन्हें सर्वाइकल कैंसर था. उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है. पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है.

पूनम पांडे की टीम ने बताया कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं. हालांकि अभी उनके अंतिम संस्कार के बारे में विवरण की प्रतीक्षा है. पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान साझा किया गया है.

कहा जा रहा है कि अपनी बीमारी का पता उन्हें हाल ही में लगा था और वह सर्वाइकल कैंसर की चौथीं स्टेज पर थीं. टीम की तरफ से एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- ‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है.उनके संपर्क में आने वाले हर जीवित व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता से स्वागत किया गया.

पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *