हाईकोर्ट के लिए हर मानक पूरा करता है ऊधमसिंह नगर, जानिए क्यों और कैसे?

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को उच्च न्यायालय के लिए उचित भूमि का विकल्प बताने का निर्देश दिया है। ऐसे में ऊधमसिंह नगर हाईकोर्ट के लिए उचित विकल्प हो सकता है। यहां पंतनगर में एयरपोर्ट भी है, रेल कनेक्टिविटी है, किच्छा में एम्स प्रस्तावित है, रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, ऐसे समझते हैं क्यों उपयुक्त हो सकता है ऊधमसिंह नगर में हाईकोर्ट शिफ्ट करना।

कुमाऊं में दो जगह से हवाई सेवा का विकल्प है। पंतनगर और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी से हवाई सेवा है। पंतनगर के एयरपोर्ट के विस्तार की भी बात चल रही है। उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनाने की बात है। संबंधित जगहों से पंतनगर एयरपोर्ट की ज्यादा दूरी नहीं है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिले में रेल सेवा का वेतन नेटवर्क है। पंतनगर, किच्छा, काशीपुर और रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन है। यहां से कई ट्रेन संचालित होती है । ऊधमसिंह नगर में स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो रुद्रपुर में जिला अस्पताल है। इसके अलावा शिक्षा सितारगंज काशीपुरमें सीएचसी हैं। किच्छा में एम्स की सैटेलाइट यूनिट प्रस्तावित है। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को बेहतर करने के लिए रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज खोला जाना है। निजी क्षेत्र की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
सार्वजनिक यातायात प्रणाली
सार्वजनिक यातायात प्रणाली भी बेहतर है। वहां पर रुद्रपुर किच्छा समेत अन्य जगहों पर बस अड्डे हैं। निजी बस सेवा भी संचालित होती है। हल्के वर्षों में सड़क नेटवर्क और उसकी गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। दिल्ली समेत अन्य जगहों के लिए समय लगता था, वह भी काम हुआ है।

भूमि की उपलब्धता
हाईकोर्ट के लिए भूमि की उपलब्धता के हिसाब से भी ऊधमसिंह नगर उचित विकल्प हो सकता है। यहां किच्छा और काशीपुर जैसी जगहों पर बड़े फॉर्म है। ऊधमसिंह नगर की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां से हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, प्रतापगढ़ से भीमताल या चंपावत, खटीमा होते हुए पहुंचने के विकल्प हैं।हाईकोर्ट के लिए ऊधमसिंह नगर जिला सबसे उपयुक्त स्थल है। यहां सभी इंफ्रास्ट्रक्चर है। रेल, हवाई सेवा, टैक्सी, बस की सुविधा है। पर्याप्त होटल धर्मशाला है। इसके अलावा भूमि की उपलब्धता भी है। पार्किंग की भी कोई दिक्कत नहीं है। मैं ऊधमसिंह नगर में हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के मांग पहले भी कर चुका हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *