तेग बहादुर रोड स्थित समर वैली स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंची थी। उन्होंने यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अशोक वासू, प्रिंसिपल कर्नल राजेश पोखरियाल, एसोसिएट डायरेक्टर पारुल गोयल ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई। डॉ.वासू ने कहा कि समर वैली स्कूल के छात्र लगातार उत्कृष्ट परिणाम देते आए हैं और इस बार भी वह इसमें खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल न केवल अपने उच्च शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त करता है, बल्कि शिक्षण के अलावा खेल और अन्य गतिविधियों में भी छात्र भागेदारी करते आए हैं।
जिया मैखुरी
91% 12th
94& 10th