Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
श्मशान घाट में तंत्र विद्या कर अस्थियां चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस - Goonj Kesari

श्मशान घाट में तंत्र विद्या कर अस्थियां चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मृत व्यक्ति की अस्थियों को शमशान घाट से चोरी करने का मामला सामने आया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं अस्थियों को चोरी करने वाला युवक तांत्रिक बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से तंत्र विद्या संबंधी सामग्री भी बरामद की है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव निवासी आयुष्मान पराशर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाना की मृत्यु के बाद बीस फरवरी को उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित शमशान घाट में किया गया था. इसके बाद उन्हें किसी ने सूचना दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाना की चिता पर तंत्र विद्या कर रहा है, जिसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक उनके नाना की अस्थियां चुराकर स्कूटी से भागने लगा. इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ा तो उसके बैग में तंत्र विद्या संबंधी सामग्री मिली.

इसी के साथ उसकी जेब से एक मोबाइल, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल में बहुत सी तांत्रिक वि‌द्याओं की फोटो मिली. वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि इस मामले में पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आयुष्मान पराशर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मोहल्ला सती कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *