विभागों के कामकाज की गहराई बताने को तैयार हुआ ‘डाटा लेक’, अब एक क्लिक पर मिलेगी डिटेल

राज्य के सभी विभागों के हर अधिकारी व कर्मचारी का पूरा कामकाज का ब्योरा अब एक क्लिक पर मिलेगा। मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी एक ही लॉगिन से जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने डाटा लेक तैयार किया है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि समय से इस पर पूरी जानकारी अपडेट रखी जाए। डाटा लेक में सीएम डैशबोर्ड, अपुणि सरकार, सचिवालय ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, पीएम गति शक्ति पोर्टल और ई-ऑफिस को समाहित किया गया है।

डाटा लेक में सिंगल लॉगिन यानी केवल एक आईडी व पासवर्ड (परिचय आईडी) से इन सभी तक पहुंच बनाई जा सकेगी। किस विभाग में कितनी फाइल लंबित हैं। कितनी 15 दिन से और कितनी 30 दिन या इससे अधिक दिन से लंबित हैं। कौन सी फाइल किसके पास लंबित है, किस सेक्शन में सेक्शन ऑफिसर के पास कितनी फाइलें लंबित हैं, ये भी एक क्लिक पर पता चलेगा।

60 विभागों का समागम है डाटा लेक

आईटीडीए का डाटा लेक 60 विभागों का समागम है। लंबित फाइलों के अलावा कितनी फाइलें निपटाई गई हैं और कितनी भविष्य के लिए रखी गई हैं, ये जानकारी भी अधिकारी के नाम के साथ मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *