प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया ध्वजारोहण, दे रहे एकता का संदेश

प्रदेशभर में आज धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. वहीं रूडकी के ईमली रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी किया ध्वजारोहण

प्रदेशभर के साथ-साथ हरिद्वार में भी 78 वे स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईमली रोड रूडकी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया. वरिष्ठ समाज सेवी हाजी कामरु जमा ने भाई चारे का संदेश देते हुए कहा कि सभी लोगों को एक साथ मिलकर देश की तरक्की के लिए काम करना होगा. तभी देश विकास की और अग्रसर होगा.

SDM ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित

लक्सर तहसील में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लक्सर के उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर लक्सर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र के 30 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को फूल मालाओ के साथ, साल चादर भेट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *