Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
देहरादून : ‘मन की बात’ पुस्तक को सीएम धामी ने किया लांच - Goonj Kesari

देहरादून : ‘मन की बात’ पुस्तक को सीएम धामी ने किया लांच

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘मन की बात’ पुस्तक को लांच किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात का 108वां संस्करण सुना।

रविवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर सीएम धामी ने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने हमेशा देश वासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया है। विभिन्न क्षेत्रों में शोध और अनुसंधान के साथ विशिष्ट कार्य करने वालों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देशवासियों को जोड़ने और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए 100 से अधिक बार मन की बात साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *