दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार संघ ने पुलिस प्रशासन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार संघ देहरादून के अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन जी के नेतृत्व में एसएसपी अजेय कुमार जी को अभी कुछ दिन पूर्व में हुई धामावाला के एक सुनार के साथ हुई थी वारदात जिसमे सुनार से लगभग 30 किलो नक़ली चाँदी के एवज़ में 369 ग्राम सोना ठग लिया था जिसकी सूचना सुनार द्वारा जब अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन जी को दी गई तो उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसएसपी देहरादून को सूचित किया गया जिस पर एसएसपी महोदय द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी और मात्र 10 से 12 दिनों के भीतर ही चारो ठग को यूपी से पकड़ लिया गया।

पुलिस प्रशासन के इस कार्य से व्यापारी बहुत खुश हुआ और वह अपने व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन जी एवं मुख्य संरक्षक श्री विजय बग्गा जी, सराफ़ा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन जी एवं समस्त पद अधिकारियों के साथ मिलकर एसएसपी अजेय कुमार जी को व्यापार मंडल की और से शॉल भेंट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया और पुलिस प्रशासन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, संरक्षक रवि मल्होत्रा, उपाध्यक्ष हरीश वीरमानी, महामंत्री पंकज डिढ़ान, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, संगठन मंत्री रोहित बहल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी अजेय वर्मा, गौरव वर्मा अन्य कई व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *