Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ड्राइवर यूनियन ने किया हिट एंड रन कानून का विरोध, हड़ताल का किया आह्वान - Goonj Kesari

ड्राइवर यूनियन ने किया हिट एंड रन कानून का विरोध, हड़ताल का किया आह्वान

नए साल के पहले ही दिन ऑटो से लेकर ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका असर प्रदेश के साथ-साथ देहरादून में भी देखने को मिल रहा है। ड्राइवर यूनियन ने एक जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया था।

सोमवार सुबह ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए। इस दौरान ट्रक चालकों के साथ अन्य वाहनों के चालक भी इस हड़ताल में शामिल हो गए। बता दें ड्राइवर यूनियन की ओर से एक जनवरी से लेकर तीन जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है।

देश में लागू हुए नए कानून हिट एंड रन के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

नए कानून के विरोध में ऑटो से लेकर ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का असर पूरे प्रदेश के साथ ही देहरादून में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें हड़ताल में केवल ट्रक चालक और ऑटो चालक ही शामिल हैं।

वहीं ट्रक चालक की ओर से जबरन आवाजाही कर रहे विक्रम को रोका जा रहा है। विक्रम यूनियन के संजय अरोड़ा ने आरोप लगते हुए कहा कि विक्रम यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं है। लेकिन ट्रक चालक उन्हें जबरन रोक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *