Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोरोना वैरिएंट JN.1 को लेकर नेपाल अलर्ट, उत्तराखंड बॉर्डर पर कब बैठेगी मेडिकल टीम? - Goonj Kesari

कोरोना वैरिएंट JN.1 को लेकर नेपाल अलर्ट, उत्तराखंड बॉर्डर पर कब बैठेगी मेडिकल टीम?

देश में कोरोना नए वैरिएंट JN.1 की दस्तक के बाद फिर से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इंडिया में बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमा पर नेपाल सरकार तो सतर्क हो गई। बॉर्डर पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। लेकिन, भारतीय प्रशासन लापरवाही बरत रहा है।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर झूलापुलों में भारत की तरफ से लोगों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तो दूसरी ओर, नेपाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम बैठी हुई है। पिथौरागढ़ में धारचूला से लेकर झूलाघाट तक बगैर जांच के ही नेपाली नागरिक प्रवेश कर रहे हैं।

नेपाल सीमा पर कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। बुधवार को झूलाघाट में झूलापुल खुलते ही दोनों देशों के नागरिक एक से दूसरे देश में आवाजाही करने लगे। इस दौरान उनकी किसी भी प्रकार की जांच नहीं हुई।

यानि की लोग बगैर किसी स्वास्थ्य जांच के एक से दूसरे में आवाजाही कर रहे थे। झूलापुल में केवल एसएसबी की ही टीम नजर आई, जो नेपाल आवाजाही कर रहे लोगों की इंट्री और जांच में जुटी हुई थी। बाद में टीम नेपाल क्षेत्र पहुंची।

यहां नेपाल पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी टीम ड्यूटी पर तैनात नजर आई। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पूर्व में चौकी स्थापित की थी, जो जारी है। बॉर्डर पार करने वालों की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *