Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समूह ग की भर्ती परीक्षा कल, सीटिंग प्लान तैयार; परीक्षा केंद्र के दायरे में धारा-144 रहेगी लागू - Goonj Kesari

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समूह ग की भर्ती परीक्षा कल, सीटिंग प्लान तैयार; परीक्षा केंद्र के दायरे में धारा-144 रहेगी लागू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कल, आज समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों के लिए मुख्य एवं लिखित परीक्षा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में होगी। जनपद चमोली से पंजीकृत 442 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र के दायरे में धारा-144 लागू रहेगी।

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह ‘ग’ की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया जाए।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में उन्होंने आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप जिलाधिकारी आरके पांडेय, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *