Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा वार्षिक रामोत्सव कार्यक्रमों महानगर देहरादून में कई कार्यक्रमों कई स्थानों पर किए गए - Goonj Kesari

विश्व हिंदू परिषद के द्वारा वार्षिक रामोत्सव कार्यक्रमों महानगर देहरादून में कई कार्यक्रमों कई स्थानों पर किए गए

विश्व हिंदू परिषद के द्वारा वार्षिक रामोत्सव कार्यक्रमों महानगर देहरादून में कई कार्यक्रमों कई स्थानों पर किए गए जिनके माध्यम से समाज को श्री राम के चरित्र के बारे में बताया गया जिसमें इंदिरापुरम, गांधीग्राम,पूर्वी पटेल नगर व ब्रह्मपुरी कॉलोनी में श्री राम के चरित्र का वक्ताओं द्वारा व्याख्यान कर कार्यकर्ताओं को श्री राम के चरित्र को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण विषय रखा गया इसमे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शिव मंदिर में कार्यक्रम महानगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख अजय भारती जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें मुख्यमंत्री वक्त विकास वर्मा प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विहिपमहानगर सह मंत्री विशाल चौधरी जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात कर इस भारत देश के अंदर राम राज्य की स्थापना करने का संकल्प लेना चाहिए जिस प्रकार 500 वर्षों के संघर्ष के बाद जीत सत्य की हुई और अयोध्या जी में राम मंदिर निर्माण साकार हुआ और रामलाला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई यह रामनवमी अपने आप में अद्भुत रही जब श्री राम के मस्तिष्क पर पड़ने वाली सूर्य किरणों द्वारा सनातन धर्म और विज्ञान का पुरातन संबंध देखने को मिला और देश की प्रगति की कामना की गई बैठक के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन को किसी भी प्रकार से दुर्व्यसनो व नशा मुक्त रहकर श्री राम के चरित्र को अपने जीवन मे आत्मसात करने से ही देश मे राम राज्य की स्थापना होगी मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें, विशाल चौधरी,अजय भारती आशीष बिरला,भूपेंद्र चौधरी राशिराम वर्मा ,राघव उपाध्याय, सोनू गुप्ता, मनीष वर्मा, अरुण यादव व अन्य रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *