Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात - Goonj Kesari

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक  अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *