विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल द्वारा संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर पर आज ज्येष्ठ माह के पडने वाले दूसरे मंगलवार पर अत्यंत उत्साह के साथ बजरंग दल द्वारा संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर हनुमान मंदिर पर बहुत भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने उपस्थित दी जिसमें कई विषयों पर चर्चा कर प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने संबोधित करते हुए सभी को वर्तमान में जागरूकता के कई विषयों पर बताया गया जिसमें ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम और जिस प्रकार से तेजी से वृक्षो के हुए कटान और उत्तराखंड प्रदेश में बढ़ता गर्मी का प्रकोप व जल संकट पर प्रत्येक आम आदमी को विचार करना होगा प्रदेश में तेजी से होने वाले एक वर्ग विशेष की तेजी से बढ़ोत्तरी जनसंख्या परिवर्तन, डेमोग्राफिक बदलाव मूल उत्तराखंड के जीवन पर दुष्प्रभाव डाल रहे हैं वह अपने आर्थिक तंत्र को विकसित करने के लिए उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनो जुटाने के लिए यहां के संसाधनों का बुरी तरह से दोहन कर रहे है प्रदेश की नदियों में खुलेआम अवैध खनन करने वाले माफियाओ द्वारा किसी प्रकार का भय पुलिस व जिला प्रशासन का नहीं रह गया जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जल और प्राकृतिक संसाधनों की बरबादी कर सम्पूर्ण उत्तराखंड प्रदेश का मूल स्वरूप बिगाड़ कर कंक्रीट के जंगल में बदल रहे हैं ।


इसके जिम्मेदार हम सभी लोग जो प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी कर रहे हैं और उनके दोहन के लिए मौन स्वीकृति भी दे रहे है । हमे उत्तराखंड देवभूमि और उसके वातावरण से अटूट प्रेम कर जल संरक्षण, वृक्षो के संरक्षण और यहां की मूल संस्कृति को संजोकर सुंदर प्रदेश का निर्माण करने मे सहयोगी होना होगा न की मौन साधकर प्रदेश की बर्बादी होते देखना बौद्धिक के पश्चात भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर पुरी आलू और हलवे का भंडारे का वितरण किया गया मौके पर सैकड़ो महिलाएं पुरुष व बच्चे एकत्रित रहे जिसमें मुख्य रूप से विशाल चौधरी,सुरेश गुप्ता, संदीप वाधवा विजय गुप्ता, यशविंदर चौधरी ,सचिन गुजराती, आशीष बलूनी,राजेश सोमवंशी, मनीष फुलारा, प्रदीप टंडन, हरीश सेठी, अमन स्वेडिया, प्रेम सेठी, गीता वाधवा, मनोज जुनेजा, मनप्रीत सिंह, मोहित जायसवाल,शुभम चौहान, सोनू गुप्ता, बृजेश सिंह, आदि र