उत्तरकाशी जिला प्रशासन और पुलिस ने दोपहर बाद गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जनपद मुख्यालय से करीब दो किमी आगे तेखला में गंगोत्री जाने वाले वाहनों को रोका गया है। इन वाहनों को इंद्रावती पुल और जोशियाड़ा के समीप पार्क कराया जा रहा है।