देहरादून। उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने शुक्रवार को भी अपनी लंबित मांगों को लेकर अपने कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया l आपको बता दे कि पीआरडी के जवान पिछले काफी समय से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं , जिसके चलते पीआरडी के जवानों ने भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास के लिए भी कुच किया था।

कुच के दौरान जवानों को बैरिकेडिंग लगाकर बीच में ही रोक दिया गया था । इस बीच पीआरडी के जवानों और पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोंकझोक हुई जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने पीआरडी के जवानों पर लाठी चार्ज भी किया। इस लाठी चार्ज में पीआरडी के जवान जख्मी भी हुए।
इस बात से नाराज होकर पीआरडी जवानों ने अपना आंदोलन और भी तेज कर दिया l आपको बता दे की पीआरडी जवानों की दो सूत्री मांगों में एक मांग नियमित 365 दिन नियमित रोजगार की है तथा दूसरी मांग महंगाई भत्ते को लेकर है।
जवानों का कहना है कि उन्हें वर्षभर नियमित रोजगार नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जवान विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रोजगार और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि जब उनसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं तो उन्हें भी होमगार्ड की तर्ज पर वेतन और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लेकिन इस मंजूरी से पीआरडी के जवान संतुष्ट होते नजर नहीं आ रहे हैं।
कर्मचारी नेता रावत का कहना की सरकार द्वारा पीआरडी जवानों को लॉलीपॉप दिया जा रहा है रावत ने यह भी कहा है कि सरकार ने उनसे डेढ़ माह का समय मांगा है यदि डेढ़ माह का समय सरकार को दिया जाता है तो उसके बाद आचार संहिता लग जाएगी इसलिए फिलहाल जब तक पीआरडी जवानों को उनकी दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार का ठोस शासनादेश नहीं मिल जाता तब तक पीआरडी के जवानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
रिपोर्टर राजू ठाकुर
