मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी मुस्कान और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से अदालत में जुड़े थे।
सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों दोषियों से अलग-अलग पूछा कि उन्हें कुछ कहना है या नहीं, लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं रखी। वहीं, कोर्ट रूम में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई मौजूद रहे।
इस फैसले के बाद चर्चित हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है।
