हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन के रूप में एडवोकेट राजबीर सिंह बिष्ट जी के चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
एडवोकेट बिष्ट जी का अधिवक्ता समुदाय और बार से जुड़ी जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव रहा है। वे देहरादून बार एसोसिएशन के दो बार महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य के रूप में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।
उनका संगठनात्मक अनुभव, अधिवक्ताओं के हितों के प्रति प्रतिबद्धता और सक्रिय कार्यशैली के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना अधिवक्ता समाज के लिए भी गौरव का विषय है।
मूल रूप से उत्तरकाशी जिले की बरसाली पट्टी के निवासी एडवोकेट राजबीर सिंह बिष्ट जी को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों, अधिवक्ता समाज और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
ईश्वर से कामना है कि वे अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से अधिवक्ताओं के हितों को मजबूती देने के साथ ही बार काउंसिल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।
दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन एवं उनके समस्त व्यापारी साथियों की ओर से एडवोकेट राजबीर सिंह बिष्ट को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
