मोदी ब्रिगेड की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा के नेतृत्व में किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रदेश अध्यक्ष अनिका छेत्री जी ने किया। वहीं, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और मेहमानों के आगमन से लेकर आयोजन की पूरी देखरेख की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के हरजीत सिंह ने संभाली। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और गूँज केसरी के संपादक दीपक कुमार ज़ी भी उपस्थित रहे।
