देहरादून। पुरानी एसीपी (सुनिश्चित करियर प्रगति) व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर के राज्य कर्मचारियों ने देहरादून में महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया। एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि पूर्व की भांति 10, 16 और 26 वर्ष की निरंतर सेवा पर तीन पदोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि एसीपी की सुविधा कर्मचारियों को विगत काफी वर्षों मिलती चली आ रही है लेकिन सरकार द्वारा एसीपी की सुविधा को बीच में ही रोक देना न्याय संगत नहीं है।
इसी बात से नाराज होकर कर्मचारियों ने आज सचिवालय का कुच किया l कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से इस मांग को लेकर शासन और सरकार से वार्ता का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण पांडेय, प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, मोर्चा संयोजक आरसी शर्मा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
रिपोर्टर राजू ठाकुर
