देहरादून। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक शौचालयों के नाम पर लोगों से ₹5 वसूले जाने का मामला सामने आया है। गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर से टॉयलेट के नाम पर ₹5 देहरादून के राजीव गांधी कांप्लेक्स के नीचे एवं केंट रोड पर सर्वे ऑफ इंडिया के कार्यालय के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय पर अवैध वसूली करने की कोशिश की गई l नगर निगम द्वारा शहर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का उद्देश्य आम जनता को निशुल्क एवं सुविधाजनक स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध कराना है, लेकिन शहर के कुछ सार्वजनिक शौचालयों में टॉयलेट इस्तेमाल करने के बदले प्रत्येक व्यक्ति से ₹5 लिए जाने की शिकायत सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के नीचे स्थित सार्वजनिक शौचालय, कैंट रोड पर सर्वे ऑफ इंडिया कार्यालय के समीप बने सार्वजनिक शौचालय तथा गांधी पार्क के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में टॉयलेट इस्तेमाल करने के नाम पर लोगों से ₹5 वसूले जा रहे हैं। इस वसूली को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सार्वजनिक शौचालयों में शुल्क लेने का आधार क्या है और क्या इसके लिए नगर निगम की अनुमति है? इस दौरान शौचालय कर्मचारी और पत्रकार के बीच शुल्क को लेकर तीखी बहस हो गई। पत्रकार ने सवाल उठाया कि यदि यह सार्वजनिक शौचालय है तो यहां शुल्क किस नियम के तहत लिया जा रहा है?
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित शौचालयों का संचालन करने वाली संस्था को ₹5 शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है? यदि हां, तो इसकी दरें और नियम क्या हैं? और यदि बिना अनुमति वसूली हो रही है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कौन करेगा?
नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल और नगर निगम प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित शौचालयों की जांच करानी चाहिए। तथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियम अनुसार उचित करवाई की जानी चाहिए
रिपोर्टर राजू ठाकुर
