
देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र से कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र वेदांश माथानी आज शाम 4:30 बजे से लापता है। परिजनों ने बताया कि वेदांश अचानक घर से निकला और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वेदांश की उम्र लगभग 14-15 साल बताई जा रही है।
परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। वेदांश के परिधान या अंतिम लोकेशन की कोई स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया है, और आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है।
यदि किसी को वेदांश के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें:
📞 9837310040
कृपया यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि वेदांश को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।