
देहरादून के मो. कैफ शेख ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर रशिया में भारत का तिरंगा गर्व से लहराया। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कैफ ने न सिर्फ पदक जीता, बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत और उत्तराखंड दोनों का नाम रोशन किया।
कैफ शेख की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, कोच और पूरे राज्य में गर्व की लहर है। खेल विभाग व स्थानीय प्रशासन ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की है। कैफ ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
उन्होंने प्रतियोगिता के बाद कहा कि उनका सपना है कि वह भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतें।