एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की गिरफ्त में आया 25 हजार रूप्ये का ईनामी भू- माफिया।

वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने तथा राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि नामजद अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में गैंगस्टर व धोखाधड़ी के 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त कई अभियोगों में वांछित चल रहा है। अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण विवेचक द्वारा उक्त मुकदमे में अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की निगरानी करते हुए उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 22/06/26 को आईटी पार्क क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल कुमार को तपोवन रोड निकट आईटी पार्क चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारापयुक्त की जा रही क्रेटा कार को सीज किया गया। अभियुक्त व उसके वाहन की तलाशी ली गई तो अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त के विरूद्ध 3/ 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त : विशाल कुमार पुत्र स्व० श्री मांगेराम निवासी शांति नगर भोपा रोड कूकड़ा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *