होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के मुखानी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के बाथरूम में युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि ‘होटल नंदी’ में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। होटल के मालिक सुशील जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला लाल साहब पटेल (30) शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल आया था। रात करीब 8:30 बजे अचानक उसके कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

होटल कर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर कर्मियों ने दूसरी चाबी (मास्टर की) से दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। युवक बाथरूम के फर्श में नग्न अवस्था में मृत पड़ा था।

एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया की। कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया है और चाबी अपने कब्जे में ले ली है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *