हल्द्वानी: पहलवान से गर्दन की नस चटकवाने पहुंची महिला की मौत, रामपुर रोड स्थित ईको टाउन निवासी मीनाक्षी (21) की शनिवार सुबह 9:30 बजे कालाढूंगी रोड स्थित हकीम के यहां मालिश के दौरान गर्दन मोड़े जाने से मौत हो गई। उनके पति रामचरण उन्हें ई-रिक्शा से बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि मालिश के दौरान पहलवान ने उसकी गर्दन को जोर से चटकाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
मीनाक्षी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे ब्रॉट डेड यानी मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया बताया।
