अंकित मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और स्टेट सेक्रेटरी अर्जुन गुलाटी के सहयोग से चमका उत्तराखंड; मिहिर ने जीते 2 गोल्ड और मयंक ने जीता 1 सिल्वर
कश्मीर में आयोजित 48वीं नेशनल आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में देवभूमि का परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर के कड़े मुकाबलों के बीच शानदार तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल 3 पदक अपने नाम किए। टीम के स्टार खिलाड़ी मिहिर ने शानदार खेल दिखाते हुए 2 स्वर्ण (Gold) पदक और मयंक ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत 1 रजत (Silver) पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड स्टेट आर्मरेसलिंग फेडरेशन (IAF) के टीम लीडर, स्टेट ऑफिशियल व नेशनल आर्मरेसलिंग रेफरी अंकित मिश्रा और फेडरेशन के स्टेट सेक्रेटरी अर्जुन गुलाटी को उनकी पूरी विजेता टीम के साथ मंच पर भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
बतौर टीम लीडर अंकित मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और स्टेट सेक्रेटरी अर्जुन गुलाटी के हर मोड़ पर मिले अभूतपूर्व सहयोग व सपोर्ट के दम पर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय पटल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पदाधिकारियों की मजबूत रणनीति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से राज्य को यह ऐतिहासिक जीत मिली है। इस बड़ी उपलब्धि पर उत्तराखंड खेल जगत और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और ऑफिशियल नेतृत्व को बधाई दी है।
