करगी चौक पर ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा नितिन भट्टाचार्य का परिवार कार क्षतिग्रस्त

करगी चौक के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक ने कार को ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार में सवार परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे नितिन भट्टाचार्य अपने परिवार सहित अपनी निजी कार में हरिद्वार रोड से पाम सिटी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही भट्टाचार्य हरिद्वार रोड से पाम सिटी की और मुड़े तो इसी दौरान कारगी चौक की लाल बत्ती पर पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए कार को ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

अचानक हुए हादसे से कार में सवार परिवार के सदस्य बुरी तरह घबरा गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और ना ही किसी को चोट आई है l

पीड़ित परिवार का आरोप है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। नितिन भट्टाचार्य ने जब ट्रक चालक से क्षतिग्रस्त हुई कार के मुआवजे की मांग की तो ट्रक चालक ने नितिन भट्टाचार्य के साथ बदतमीजी की और ट्रक को लेकर फरार हो गया l

नितिन भट्टाचार्य ने ट्रक संख्या UP 78 DN 5374 के चालक एवं वाहन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपनी कार के क्षतिग्रस्त होने के मुआवजे की मांग की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *