देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किए माँ डाट काली मंदिर के दर्शन

माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के सेवादार गौरव कुमार ने बताया की आज प्रातः 11:30 बजे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माँ डाट काली मंदिर में दर्शन करने थे परंतु उनका काफिला 12:10 पर मंदिर पहुचा । श्री शुभम गोस्वामी ने मंदिर में उनका स्वागत किया, वही श्री संयम गोस्वामी ने मंदिर के इतिहास के बारे में प्रधान मंत्री को बताया। आचार्य विजेंद्र थपलियाल ने प्रधान मंत्री को संकल्प करा कर पूजा अर्चना कराई इसके उपरांत प्रधान मंत्री मंदिर के महंत आदरणीय रमन प्रसाद गोस्वामी जी एंव माता हेमलता गोस्वामी जी से मिले। प्रधान मंत्री ने महंत जी के उत्तम स्वास्त्य के साथ विश्व शांति की भी कामना की।

श्री नरेंद्र मोदी ने महंत जी से कहा कि मंदिर में आकर मुझे एक आध्यात्मिक शांति एंव अद्भुत शक्ति का एहसास हुया, मंदिर में बिताए क्षण में हमेशा याद रखूँगा। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पंचमेवा एंव फोलो की माला माता को भेट की, वही महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी ने माता की चाँदी की प्रतिमा, माता का प्रसाद एंव चुनरी आशीर्वाद स्वरूप भेट की।

गौरव कुमार ने बताया कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एंव उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रकाश मौर्य उपस्थित रहे।

Also read this news: संपर्क क्रांति ट्रेन में लूटपाट, पिस्टल पर ₹7 लाख लूटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *